फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद की पुलिस एलर्ट हो गई है। शुक्रवार को नगर में पुलिस कोतवाली से लेकर मिर्जाहादीपुरा तक रूट मार्च किया। इसके साथ ही पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नगर के रोडवेज परिसर, शापिंग मार्ट, अली बिल्डिंग, सब्जी मंडी में सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों तथा संदिग्धों की सघनता से जांच की। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में जिले भर में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोडवेज परिसर में संघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से यात्रियों की तलाशी ली। संदिग्ध लोगों की तलाशी के दौरान हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी लावारिस चीज को हाथ न लगाए और किसी भी लावारिस चीज के मिलने पर तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दें। संदिग्ध वस्तुएं व व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चेकिंग के दौरान नगर स्थित शापिंग मार्ट में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने चेक किया कि मार्ट में लगे सीसीटीवी कार्य कर रहे हैं की नहीं। इसके साथ ही पार्किंग में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। इस दौरान डाग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध लोगों तथा वस्तुओं की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें