वाराणसी जोन की ओर से बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का पहला मैच वाराणसी व बलिया के बीच खेला गया। वाराणसी ने बलिया को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जौनपुर ने सोनभद्र को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच मिर्जापुर व भदोही के बीच खेला गया। मिर्जापुर की टीम 2-0 से विजयी रही। चौथे मैच में आजमगढ़ का सामना मऊ से हुआ। इसमें निर्धारित समय तक दोनेां टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। नतीजा पेनाल्टी से निकला। मऊ की टीम 2-0 से जीती। वहीं, महिला वर्ग मेें वाराणसी व बलिया के बीच मैच खेला गया। वाराणसी ने बलिया को 4-0 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने किया। कहा कि खेल से तन और मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक हिस्सा है। इससे स्वस्थ शरीर व दिमाग का विकास होता है।