मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव से चार साल के अपहृत बच्चे को पुलिस ने उसके माता पिता को सौंप दिया। पुलिस अपहर्ता को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। हलधरपुर थाने के बकराबाद से चार वर्षीय बालक आर्यन को एक बदमाश ने मंगलवार को अपह़त कर लिया। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने चारों तरफ से चेकिंग शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता से अपह़त बालक मझवारा से बरामद हो गया।दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने अपहर्ता भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अपहर्ता उसी गांव का किशोर है।