फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो साथियों संग 15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ 15हजार के इमानी बदमाश सहित तीन बदमाशों को किया ग? - फोटो : MAU
विज्ञापन
ुहम्मदबाद गोहना। स्वाट टीम और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को करहा गुरादरी मठ के पास चेकिंग के दौरान 15 हजार के ईनामी बदमाश को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, लूट के 17 हजार रुपये ,तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखाबिर से सूचना मिलने पर स्वाट टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने गुरादरी मठ के पास चेकिंग करना शुरु कर दिया। कुछ ही देर में जहानागंज की तरफ से दो मोटरसाइकिलों से चार युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागने की कोशिश किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइकों के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। तलाश के दौरान लूट के कुल 17 हजार रुपये एवं एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकडे गए बदमाशों में दीपक गिरी पुत्र अवधेश गिरी तथा राहुल राजभर पुत्र रामप्रसाद भटौली रानीपुर थाने के भटौली गांव के निवासी हैं। जबकि जितेन्द्र चौहान पुत्र बृजमोहन रानीपुर थाने के वस्ती गांव का है। सीओ नंदलाल ने बताया कि दीपक गिरी 15 हजार का इनामी बदमाश है। इसने16 मार्च को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में रोडवेज की बस पर फायर करके तोड फोड किया था। 06 मार्च को इसने एक महिला की चेन छीन ली थी।सीओ ने बताया कि यह लूट की घटना में शामिल रहा। बरामद रुपये उसी लूट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें