मऊ। गणतंत्र दिवस पर किए जाने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने दो दिन पूर्व पुलिस लाइन परिसर में पूर्वाभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आगामी गणतंत्र दिवस परेड के दृष्टिगत फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पूरी तैयारी के साथ सारे कार्यक्रम होने चाहिए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पिछले सालों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन होना चाहिए। जिससे बेहतर संदेश जाए और जनपद का यह परेड प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान पा सके। परेड में पुलिस से जुड़े सभी विंग के जवान और अधिकारी शामिल रहे।