फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाठी भांज बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। जिले मेें तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने रसूलपुर पुलिस बाजार व चट्टी चौराहों पर लाठियां भांज कर दुकानें बंद कराई और चेतावनी दी। क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पुलिस प्रसासन की व्यस्तता होने का नाजायज लाभ उठाकर वीकेंड लाकडाउन के दौरान दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोलकर सामान बेच रहे थे। जिसके चलते बाजारों व चट्टी चौराहों पर लोगों की भीड़ जमा हो जा रही थी। जिससे लाकडाउन का अनुपालन नहीं हो रहा था। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना फैलने की प्रबल संभावना बढ गई थी। पुलिस ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रसूलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले पुलिस के जवानों ने पूरे क्षेत्र में दुकानों को बंद कराते हुए सड़क पर निकलने वालों को जमकर फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया। इसके चलते बाजारों में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सियापा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें