फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: दुकानदार को घसीटते हुए साथ ले गए पुलिसकर्मी, एसपी ने सिपाही को किया लाइन हाजिर

Wed, 26 May 2021 06:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस की बर्बरता का एक मामला सामने आया है। अपनी घर-दुकान के बाहर खड़े दुकानदार के साथ सिपाही ने न केवल मारपीट की बल्कि उसे घसीटते हुए थाने तक ले गए। मामला सामने आऩे के बाद एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दुकानदार को घसीटते हुए साथ ले गए पुलिसकर्मी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन का पालन कराने में यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोप पुलिसकर्मी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। ये घटना है मऊ जिले की। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कसबा के विजय स्तंभ के पास मंगलवार की शाम तीन सिपाहियों ने व्यापारी की पिटाई की और उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले गए।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और एक सिपाही चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के विजय स्तंभ के पास मौजूद किराने की दुकान को बंद कर व्यापारी बाहर खड़ा था। तभी वहां तीन सिपाही पहुंचे। उन्होंने व्यापारी से वहां खड़े रहने का कारण पूछा।  

आरोप है कि व्यापारी द्वारा घर के सामने खड़ा होने की बात बोले जाने पर तीनों सिपाही उन्हें गालियां देने लगे। जब व्यापारी ने विरोध जताया तो चंदन कुमार नामक सिपाही ने व्यापारी की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही घसीटते हुए पुलिस थाने ले गए।
विज्ञापन


किसी ने इस घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। ये मामले जब एसपी धुले सुशील चंद्रभान के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। सिपाही चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच का आदेश है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी द्वारा की गई कार्रवाई की  लोगों ने सराहना की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें