फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस ने तीन शातिर चोर किया गिरफ्तार, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी किए हुए सात बंडल बिजली के एल्यूमिनियम तार के साथ तीन लोगों के लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अदरी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान हलधरपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक पिकअप मोड़ कर भागने लगा।जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा कर अलीनगर पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने वाहन की चेकिंग की। वाहन में सात बंडल विद्युत तार के साथ दो व्यक्ति बैठे हुए मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ में तीनों ने बताया कि यह तार ग्रामीण इलाकों से चोरी कर चुके हैं। तीन महीने पहले हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के आसपास के गांवों से तार काटकर खेतों में छुपाकर रख दिया था। मामला शांत होने पर इसे बेचने के लिए जा रहे थे। इससे पूर्व बलिया जिले के फेफना और रसड़ा में भी तार की चोरी कर बेच चुके हैं।पुलिस ने पूछताछ के बाद रायलखंसी थाना क्षेत्र के राघोपटटी निवासी रहमतुल्लाह पुत्र मुश्ताक अहमद, बलिया जिले के गढ़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी रामप्रवेश पुत्र ललन राम और वीर बहादुर पुत्र नकछेदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें