फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को सरायलंखसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ईदगाह डिहवा के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अबू रफी आजमी, जियाउल रहमान, रशीद अहमद निवासी जमालपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर अबू रफी सहित तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं जो गैंग बनाकर अवैध तरीके से जमीन कब्जेदारी करने के अपराध में संलिप्त हैं। इस संबंध में थाना दक्षिणटोला में तीन अक्तूबर 2020 को आरोपियों तथा अन्य सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें