मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया पुलिस चौकी अंतर्गत सिकटिया गांव में बुधवार की शाम विवाद के दौरान भतीजे के धक्के से चाचा की मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बता दें कि सिकटिया गांव में बुधवार की देर शाम चावल का पानी फेंकने के लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दीपक पुत्र रामबली के धक्के से 60 वर्षीय चंद्रदीप की गिरने के कारण मौत हो गई थी। पारिवारिक विवाद में हुई घटना के बाद परिजन शव को दफनाने का तैयारी कर रहे थे। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। बाद में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे दीपक पुत्र रामबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।