फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के 48 वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 48 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि विभिन्न मुकदमों में पांच वारंटियों ने अपने वारंट रीकाल करा लिया जबकि पांच वारंटियों का निधन हो चुका है। जनपद में विभिन्न थानों से संबंधित कुल 96 आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी है। चिरैयाकोट थाने के पुलिस ने शैलेन्द्र निवासी सरसेना, रविन्द्र निवासी हाफिजपुर, लल्लन निवासी रसूलपुर, मनोज निवासी सरसेना, जितेन्द्र निवासी ताजपुर को गिरफ्तार किया। जबकि दक्षिणटोला पुलिस ने राशिद, शाहिद निवासी खेदूपुरा, राजेश निवासी भदेसरा, राशिद निवासी प्यारेपुरा, फारूक निवासी अस्तूपुरा, संतोष निवासी दशई पोखरा, दोहरीघाट पुलिस ने निर्मोही निवासी गोठा, बृजराज, बृजेश निवासी फरसरा बुजुर्ग, घरभरन निवासी बहादुरपुर,राजेश यादव निवासी धनौली, हलधरपुर थाने की पुलिस ने दिनेश राजभर, गनेश, संजय निवासी मऊकुबेर, विरेन्द्र निवासी हलधरपुर, रवीन्द्र निवासी जगदीपुर, सुभाष यादव निवासी सिधवल,रामविलास निवासी पिंडोहरी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मन्नू निवासी दानकबीर,बबलू निवासी मठिया,सोनू निवासी मुंशीपुरा,मधुबन थाने की पुलिस ने स्वामीनाथ निवासी खीरीकोठा, राजू निवासी कटघराशंकर, लालमणि व शेषनाथ निवासी बहादुरपुर,थाना मुहम्मदाबाद की पुलिस ने दीपचंद,रामसेवक,चौथी, सुभाष,सुरेन्द्र निवासी खैराबाद, सोनू निवासी इशहाकपुर ,रानीपुर पुलिस ने पुन्नीलाल निवासी सोनिसा,भगवान चौहान निवासी भुसुवा,संदीप निवासी दतौली व सुनील निवासी चकिया को गिरफ्तार कर लिया। सरायलखंसी पुलिस ने मनीष कुमार व अनीता देवी निवासी ठकुरमनपुर तथा रामपुर थाने की पुलिस ने अनिल साहनी निवासी अंजोरपुर, कंचन राजभर निवासी शुकुल पट्टी व सतीश चन्द्र निवासी डुमरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें