फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीएम आज जिले को देंगे 64.75 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत जिले के रेल मार्गों पर 64.75 करोड़ की लागत से एक आरओबी सहित 12 अंडरपास निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिले के विभिन्न इलाकों से गुजरी रेल लाइनों पर अंडरपास और आरओबी बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इससे जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के मऊ-वाराणसी, मऊ-बलिया रेलमार्ग, इंदारा-दोहरीघाट रेलवे मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की सुविधा न होने से क्रॉसिंग पर बार-बार ट्रेनों के गुजरने के दौरान क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगा रहता है। इससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास और आरओबी बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इंदारा जंक्शन/यार्ड एलसी फोर रोड पर आरओबी निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही मऊ-पनियरा मार्ग पर बने अंडरपास, लाड़नपुर मार्ग पर बने अंडरपास, टड़ियांव में बने अंडरपास, मझवारा मार्ग पर बने अंडरपास, घोसी सीताकुंड मार्ग पर अंडरपास, घोसी-बड़ागांव अंडरपास, घोसी चीनी मिल अंडरपास, थानीदास अमिला अंडरपास, अहिरानी मार्ग पर बने अंडरपास का लोकार्पण होगा।
मऊ जंक्शन पर शुरू होगा विकास कार्य
मऊ जंक्शन पर करोड़ों की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सर्कुलेटिंग एरिया संपर्क मार्ग, जलनिकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 3.15 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जाएगा। 26 लाख रुपये की लागत से पोर्च का निर्माण, 6.25 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़े ब्रिज निर्माण, 5.05 करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्म पर शेड व फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इसी प्रकार 7.58 करोड़ रुपये की लागत से अन्य सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। 8.9 करोड़ रुपये की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल ब्लॉक, अनारक्षित व आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। 1.25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें