फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा के रुप मेें मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के गाजीपुर तिराहा पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा नेता - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहादतपुरा स्थित यूबीआई के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रुप मेें मनाया। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व 20 वर्ष के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने प्रदर्शनी में फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के संपूर्ण जीवनी तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की प्रदर्शनी आम जन के लिए लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक के कार्यकाल की घटनाओं को सैकड़ों पोस्टर में प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर संतोष सिंह, नीरज सिंह उर्फ पिंटू सिंह, आनंद प्रताप सिंह, सुशील राय, अजय सिंह कक्कू, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, अभिषेक राय, दीपू सिंह, अवधेश सोनकर आदि रहे।
नगर के पुरानी तहसील के पास स्थित एक प्लाजा के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह (शुभम) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री के सख्त व उदार तेवर विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभरकर विश्व पटल पर देश का मार्ग दर्शन करा रहे हैं। यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अनिल कुमार वर्मा, अमित मिश्रा, संदीप शर्मा, अभिषेक सिंह, पिंटू तिवारी, नीतीश, महेंद्र, राजकुमार आदि रहे।
कोपागंज : क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम प्रधान समेत होमगार्ड के अधिकारी व होमगार्ड के जवानों ने पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए 50 पौधों का रोपण करते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौध रोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रवि गुप्ता, जयश्रीकृष्ण सोनकर कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
मधुबन : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपाजनों की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना की। साथ ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा केक काटकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
मऊ। आजादी के 75 में अमृत महोत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शारदा नारायन ब्लड बैंक एंड कॉम्पोनेंट सेंटर में शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीओ सदर धनंजय मिश्रा ने रक्तदान कर के किया। सीएमओ मऊ धीरज अग्रवाल ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडिशनल सीएमओ मऊ आर्यन सिंह, अजहर फ़ैजी, रवि कुशवानी, पूजा राय, खालिद मुस्तफा आदि शामिल रहे।
पीएम के जन्मदिन पर हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर, एवं रक्तदान का उद्घाटन एडिशनल एसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, एडिशनल सीएमओ डॉ. जीसी पाठक, आईएमए अध्यक्ष डॉ. गंगासागर सिंह तथा संस्था के चेयरमैन प्रकाशचंद्र राय ने संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि सेवा सप्ताह 24 सितंबर तक प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, सहादतपुरा के तत्वावधान में मनाया जाएगा। जिसमे सभी मरीजों को न्यूरो सर्जन डॉ. नितिश राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश बरनवाल, हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यूपी मिश्रा, जनरल सर्जन डॉ. बीके गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफा आदिल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फैसल मुख्तार द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंची और नि:शुल्क परामर्श का लाभ लिया। इसके साथ ही प्रकाश हॉस्पिटल ब्लडबैंक में 13 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें