दोहरीघाट में स्वागत समारोह को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ/दोहरीघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शनिवार को जनपद की सीमा दोहरीघाट के सरयू पुल पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का समर्थकों सहित जोरदार स्वागत किया।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से लाद कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्य व व्यवहार से देश की जनता का दिल जीता है। उनके कार्यकाल में देश की छवि विश्व स्तर पर मजबूत हुई है इसी का परिणाम है कि देश के कई राज्यो में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विभिन्न क्षेत्रों में भगीरथ प्रयास कर भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, भाजपा विधायक रामबिलास चौहान, सहजा नंद, संतोष राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय आदि शामिल रहे।