फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का पीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो जाने से जनपद के मरीजों को वाराणसी और लखनऊ जाने से निजात मिल जाएगी। गंभीर मरीजों को यही पर बेहतर उपचार मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी के संबोधन को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधायक रामविलास चौहान, भाजपा नेता मुन्ना दूबे, राकेश मिश्रा सहित सीएमएस डॉ. एपी गुप्ता के साथ अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आपातकाल विभाग के पीछे 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए केंद्र से एजेंसी कोे अधीकृत किया गया है। क्रिटिकल केयर यूनिट का निमार्ण होने के बाद से दुर्घटना के साथ बड़ी सर्जरी की भी मरीजों को सुविधा मिलेगी। आनेे वाले दिनों में अस्पताल में सौ बेड और लगेंगे। जहां सिर्फ गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा। अस्पताल परिसर के पीछे इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है।
-
2134.28 लाख रुपये से होगा निर्माण
जिला अस्पताल परिसर में सौ शैैयायुक्त क्रिटिकल केयर वार्ड के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। इस यूनिट का निर्माण 2134.28 लाख रुपये से होगा। पूरा निर्माण कार्य ग्लोबल जोन सेनेट्री इंफ्रा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। एक नवंबर 2023 को इसके निर्माण को मंजूरी देने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। 31 अप्रैल 2025 तक इस क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस वार्ड में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए अलग सेे विशेष चिकित्सक भी नियुक्त किए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें