फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नशा मुक्ति का शपथ दिलाते सीएमओ डॉ जी सी पाठक।
- फोटो : MAU
मधुबन। अंतराष्ट्रीय नशीले पदार्थो के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध जागरूकता दिवस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी पाठक ने सीएचसी फतेहपुर मंडाव पर स्वास्थ्य कर्मियों को नशा से मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जीसी पाठक ने कहा कि नशीले पदार्थो की लत व्यक्ति का ही जीवन नहीं उसके परिवार को भी समाप्त कर देता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने कहा कि नशा से स्वयं का ही नुकसान नहीं होता है। बल्कि सामाजिक क्षति भी होता है। हम सबको नशा एक नशीले पदार्थो के खिलाफ जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने नशा मुक्ति पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. पंकज गुप्ता, अंजनी मिश्रा, राजेश पांडेय आदि रहे।