फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का शत प्रतिशत कराएं पालन

Sat, 14 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्वाचन संबधी बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला, साथ में मौजूद एसपी मुनिराज।
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उड़नदस्तों और उप जिलाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी  निखिलचंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का शत  प्रतिशत पालन कराया जाए। डीएम ने कहा कि इस कार्य में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की  शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।डीएम ने हिदायत दी कि यदि कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ और उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी  कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए। कहा कि किसी के प्रभाव में न आएं। ईमानदारी और पारदर्शितापूर्वक सभी परिस्थितियों पर नजर रखी जाए। डीएम ने कहा कि पिछले रिकार्ड को अवश्य  देखें तथा उसका मिलान करें तथा इन सबकी जानकारी हमें भी अवश्य दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें