फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डे पर नगर और ग्रामीण इलाकों में खेलकूद की कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेजर ध्यान चंद को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने खेलकूद को स्वास्थ्य के प्रति बेहतर कदम बताया।
विज्ञापन

साई कालेज आफ फार्मेसी, इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में मेजर ध्यानचंद जंयती को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय और प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि मेजर ध्यानचंद हॉकी खेलते थे, तो मानो गेंद उनकी स्टिक से चिपक जाती थी। कहा कि मेजर ध्यानचंद की तरह हर खिलाड़ी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान सतेंद्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना चौरसिया , अश्वनी सिंह ,फातिमा फिरदौस, पीयूष श्रीवास्तव, शिवम, सुशील, विवेक पांडेय, रिया सिंह, अंजली आदि उपस्थित थे।
फतहपुर मण्डाव : गंगऊपुर में मेजर ध्यान चंद जयंती (स्पोर्ट्स डे) पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में गांधी हाउस की सृष्टि यादव अव्वल रही। जबकि सरोजिनी हाउस की आयुषी मौर्या दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में शिवम पांडे और सौरव यादव पहले और दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में नेहा साहनी और रानी यादव ने बेहतर प्रदर्शन किया। शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उधर, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जज रामेश्वर के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिता का सचिव कॅुवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान हॉकी के साथ साथ कबड्डी, फुटबाल, रस्सा कस्सी, पिट्ठू दौड़ एवं आधुनिक खेल हुए। हाकी खिलाड़ियों में स्टेडियम ब्लू टीम विजेता उज्जवल भारती, चंदन गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन राजभर, अमन गोड़ तथा स्टेडियम रेड उप विजेता शिवा यादव, सूरज भारती, कौशल कुमार, नमन यादव व सचिन कुमार को मेडल दिया गया। कबड्ड़ी में-प्रिया खरबार, कुसुुम राजभर, पिंकी राजभर, रिया श्रीवास्तव, काजल वर्मा, निर्मला राजभर, छाया व नेहा राजभर को मेडल मिला
योग की बारीकियों से हुए रूबरू
डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को डिस्ट्रिक्ट योगा चैंपियनशिप 2022 का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया। योगसन और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तैयब पालकी ने किया। इस दौरान साधक योग की बारीकियों से रूबरू हुए।
प्रतियोगिता के विजेता सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम मुन्ना चौहान, द्वितीय स्थान आशुतोष गोंड़, जूनियर बालक वर्ग में अभिनव कुमार, सीनियर बालक वर्ग में नकुल प्रथम रहे। प्राथमिक विद्यालय कइया की बालिकाओं में अंजलि राजभर स्वर्ण पदक, सोनम राजभर कांस्य पदक पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें