रतनपुरा। हलधरपुर के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार दोपहर दो बजे आग लगने से काटकर रखी अरहर की फसल जलकर राख हो गई। गांव के एक किसान की ओर से खेत में पड़े गेहूं के अवशेषों को जलाने के दौरान यह आग लगी। मुस्तफाबाद गांव में अधिकांश किसानों ने हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कराकर भूसा बनाने के लिए अवशेष खेत में ही छोड़ दिए हैं। गांव के लल्लन सिंह, अवधनाथ सिंह, भारत सिंह, भीष्म सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह ने अरहर की फसल काटकर खेत में रखे थे, जो दो बीघा थी। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा खेत में पड़े गेहूं के अवशेष में आग लगा दी। पछुआ हवा के कारण काटकर रखे अरहर की फसल में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते पूरी फसल जलकर राख हो गई। संवाद