फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की सक्रियता और सोच से ही बनेगी विकसित भारत की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं की सोच से ही विकसित भारत का निर्माण होगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार उत्तरोत्तर कामयाबी की ओर अग्रसर है। वह शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं बल्कि देश की अस्मिता और रक्षा करने की सोच वाली वाला समर्पित कार्यकर्ताओं का समूह है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रियता और सोच से ही विकसित भारत की तस्वीर बन सकेगी। इसके पहले ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न और बुके प्रदान किया। इस दौरान दया प्रकाश सिंह, ओंकार सिंह मुन्ना, रामशरण चौहान, आशीष चौधरी, पूर्व प्रधान सुरजीत राय आदि शामिल रहे। दोहरीघाट : एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का शिक्षकों स्नातकों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। देवेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित है। इस दौरान संतोष राय, बबलू सोनकर, शशि सिंह, संदीप राय, राम प्रताप यादव, आलोक राय, विकास वर्मा, विजय गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें