फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, फूफा के यहां जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर शाम को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक युवक की मौत हो गई। वह रामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला था। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना के समय मृतक अपने साथी के साथ फूफा के घर जा रहा था। रामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से अपने साथी रिशू के साथ बलिया में फूफा के घर जा रहा था। अभी वह भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी के पास पहुंचा ही था कि पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। जब पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी उस समय वह किसी कारणवश बाइक को खड़ीकर दोनों आपस में बात कर रहे थे। दुर्घटना के समय सिर में हेलमेट न पहनने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी रिशू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें