इंदारा। महाकुंभ मेले से गायब व्यक्ति को शुक्रवार शाम को इंदारा रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को स्वजनों के सुपुर्द किया। हरियाणा के पानीपत के बायोली थाना निवासी त्रिलोकी पत्नी सोमिता के साथ महाकुंभ प्रयागराज में बिछड़ कर किसी ट्रेन से मऊ आ गया था। यहां आने पर रेलवे के जवानों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की। जानकारी लेने के बाद पत्नी को फोन कराया गया। पत्नी ने रेल मदद 139 पर सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ इंदारा चौकी प्रभारी डॉ एचएन तिवारी, प्रमोद कुमार, राजीव सिंह मऊ आरपीएफ पोस्ट को सुरक्षित भेज दिया। रिश्तेदार रविंद्र कुमार को आरपीएफ पोस्ट पर बुलाया और सुपुर्द कर दिया।