मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तर प्रदेश खेल विकास और प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में नई क्रिकेट पिच के निर्माण की अनुमति मिली है। बैठक के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की कार्रवाई की से समिति की जानकारी दी। साथ ही तहसील स्तर पर युवा कल्याण, स्टेडियम परिसर में कर्मचारियों के उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने को लेकर चर्चा की। वहीं समिति के सदस्यों से व्यापक विचार विमर्श कर जिलाधिकारी ने सारे प्रस्तावों को अनुमोदित किया। जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में विशेष साफ सफाई के साथ स्टेडियम परिसर को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने को कहा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, नपा अध्यक्ष अरशद जमाल, सीडीओ प्रशांत नागर, वीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।