घोसी किसान सहकारी चीनी मिल में कार्य बन्द कर धरना देते कर्मचारी और अन्य सहयोगी।
- फोटो : MAU
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के कर्मचारियों के कई माह से वेतन आदि न मिलने से बुधवार से धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मिल बुधवार की मध्यरात्रि से बंद हो गई।इसके चलते मिल यार्ड के साथ परिसर में गन्ना ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लंबी बातचीत के बाद चीनी मिल प्रशासन तथा कर्मचारियों के बीच लिखित समझौता हुआ। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के कर्मचारियों का छह माह के वेतन, आफ सीजन भत्ता बकया के साथ ग्रेच्युटी, पीएफ आदि के न मिलने से नाराज मिल कर्मचारियों ने मिल के वर्तमान पेराई सत्र के शुरू होने के बाद ही अपनी आवाज मांग पत्रक के साथ कई बार रखे के साथ धरना प्रदर्शन किया।परंतु मांगों पर कार्यवाही न होने पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।मांगो पर पहल न होने पर कर्मचारी बुधवार की रात 1.40 बजे शिफ्ट बदलने के बाद किसी भी कर्मचारी के कार्य पर न आने से मिल में पेराई के साथ अन्य कार्य ठप हो गया।इस घटना के बाद मिलप्रशासन के बीच हड़कंप मच गया।मिल प्रशासन द्वार मानमनौव्वल बेकार रहा।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह कर्मचारियों के बीच पहुंच जीएम के साथ पहुंचकर वर्तमान पेराई सत्र से बकाया, वेतन भुगतान, बाकी वेतन, एरियर आदि के लिए पत्र लिखने की बात कही। परंतु कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे।दिन भर लंबे जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। मिल प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जीएम वीके कन्नौजिया, मुख्य अभियंता केके सिंह, सीसीओ रामसेवक यादव, उपाध्यक्ष रामाश्रय राय, डायरेक्टर राजमंगल यादव, शेख हिसामुद्दीन, रंगनाथ राय, रविशंकर राय, कर्मचारी नेता शिवाकांत मिश्रा, नफीस खान, सतीश राय, गंगा राय, मनोजराय, जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी, राजेश यति आदि रहे।