स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए जिले की एक मात्र नगरपालिका और दस नगर पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर दिया गया। लेकिन देर शाम तक बढ़े मतदाताओं की संख्या का नगर पंचायतवार विवरण अपलोड नहीं हो सका था। मतदाता सूची नियत स्थानों पर शनिवार को जनसामान्य को देखने के लिए सुलभ कराने का आश्वासन दिया जा रहा था। संशोधित मतदाता सूची देखने के लिए भावी उम्मीदवार परेशान रहे।
ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के अनुसार नगर निकायों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जिले में 37 हजार 962 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे। जबकि 10072 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए थे।
इसके पूर्व ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में सर्वाधिक 6251 ,नगर पालिका के 275 मतदान स्थलों और 349 बूथों वाले 45 वार्डों के अंतर्गत1332 नये मतदाता चिह्नित किए गए थे। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में सबसे अधिक 6251नये मतदाता बनाए गए।यहां 2430 मतदाताओं के नाम विलोपित भी किए गए। सिर्फ15 मतदान स्थलों वाली कुर्थीजाफर नगर पंचायत में1300 नए मतदाता बनाए गए।14 मतदान स्थलों वाली अदरी नगर पंचायत में 1364 नए मतदाताओं के नाम शामिल तथा 846 के नाम विलोपित किए गए।35 मतदान स्थलों वाली कोपागंज नगर पंचायत में 5226 नए मतदाताओं के नाम शामिल तथा सर्वाधिक 3310 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।16 मतदान स्थलों वाली वलीदपुर नगर पंचायत में 4601 मतदाताओं के नाम जोड़े तथा 1858 मतदाताओं के नाम हटाए गए। चिरैयाकोट नगर पंचायत में 4244 नए मतदाता बनाए गए जबकि तीन हजार के नाम हटाए गए। 40 मतदान स्थलों वाली घोसी नगर पंचायत में 5548 नए मतदाता बनाए गए,जबकि 2491 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसी प्रकार15 मतदान स्थलों वाली अमिला नगर पंचायत में 2207 नए मतदाता बनाए गए जबकि 898 के नाम हटाए गए हैं। यहां सबसे कम 965 के नाम हटाए गए।11 मतदान स्थलों वाली दोहरीघाट नगर पंचायत में 1630 नए मतदाता बढ़े जबकि 965 के नाम हटाए गए।
कुछ भावी प्रत्याशियों ने वेंडरों पर मनमाना कार्य करने का आरोप लगाया। कुछ ने बीएलओ पर मनमानी के आरोप लगाए। इन लोगों की शिकायत रही कि विपक्षी लोगों ने बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाताओं के नाम सूची से निकलवा दिया है। अदरी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने साजिश करके कई सौ मतदाताओं के नाम सूची से कटवा दिया। बीएलओ द्वारा जांच के बाद आरके को सौंपी गई सूची में गड़बड़ी करके वेंडरों ने कई सौ मतदाताओं के नाम काट दिया है।
नगर पंचायतों और नगरपालिका की ओर से संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नई मतदाता सूची भावी प्रत्याशियों और जनसामान्य को देखने के लिए शनिवार को नगर पालिका या नगर पंचायत कार्यालयों व संबंधित तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम कार्यालयों पर उपलब्ध रहेगी। - होरीलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी