बोझी बाजार। स्थानीय बाजार स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव के कार्यालय पर शुक्रवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि दी गई। शाम को बोझी बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर नेताजी को नमन किया गया।
इससे पूर्व हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व की चर्चा की। वक्ताओं ने उन्हें समाजवादी विचारधारा का प्रबल पुरोधा बताया। वक्ताओं ने कहा कि संघर्षों में तपकर निखरे नेता जी ने किसानों के लिए नि:शुल्क सिंचाई, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए पेंशन, बुनकरों के लिए सस्ती बिजली, शहीद जवानों के शव राजकीय सम्मान के साथ उनके घर पहुंचवाकर राजकीय सम्मानके साथ अंतिम संस्कार कराने के ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
वक्ताओं ने उन्होंने पीसीएस परीक्षा हिंदी माध्यम से कराने की शुरुआत कराया। जिससे हिंदी भाषी युवाओं को सिविल सेवाओं में जाने का सुअवसर मिला। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव, राजू पासवान, लालधर यादव, राजेंद्र गुप्त, मुकेश यादव, आकाश सिंह, शशिभूषण मौर्य, बरखू निषाद, अनिल यादव, मुकेश यादव, झारखंडेय, लालजी निषाद आदि रहे।