फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के लोगों को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा में दो पक्षों में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। मालूम हो कि दोस्तपुरा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल है। जहां इसके आगे खाली मैदान पर स्कूल प्रबंधन हक का दावा करता है तो वहीं रामलीला कमेटी भी इसे अपना बताते हैं। शुक्रवार को रामलीला कमेटी धर्मशाला का कार्य रही थी तो स्कूल प्रबंधन छत ढलवा रहा था। ऐसे में दोनों पक्षों में जमीन पर हक को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। थाने में शनिवार को राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया। लेकिन ग्राम सभा रेवरीडीह में फोरलेन की पैमाइश में व्यस्तता के चलते टीम मौके पर नहीं पहुंची। उधर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए उन्हें और रामलीला कमेटी के सदस्यों पर विपक्षी द्वारा बाहरी लोगो से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें