फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलवी समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ मनाया ईद का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर पंचायत के बरलेवी समुदाय ने बृहस्पतिवार को मस्जिदों में नमाज अदाकर ईद मनाई। कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कर नामज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। इसके बाद घरो में रहकर फोन पर एक दूसरे को बधाईयां देते हुए पर्व का लुफ्त उठाया। नगर के करीमुद्दीनपुर के कादरी मंजिल की हेलाल कमेटी की तरफ से ईद का चांद नजर आने की पुष्टि करने के बाद सुन्नी समुदाय के बरेलवी समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया। हालांकि घोसी की हेलाल कमेटी के ऐलान करने के बाद मऊ मुख्यालय पर हेलाल कमेटी ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान हेलाल कमेटी ने 14 मई को पर्व मनाने का निर्णण लिया। लेकिन घोसी के बरेलवी समुदाय के लोगों ने ऐलान के अनुसार बृहस्पतिवार को ही ईद मनाने का निर्णय लिया। इसक्रम में बृहस्पतिवार की सुबह घोसी नगर पंचायत के बरेलवी समुदाय के इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाह, मस्जिदों में नमाज अदा करके अल्ला ताला से बरकत तथा अमन चैन तथा कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। साथ ही नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। घोसी नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर,बैसवाड़ा, बड़ागांव सहित कई गांवों के सुन्नी समुदाय के बरेलवी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद को श्रद्धा तथा विश्वास के मनाया। शासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल के तहत मुस्लिम बंधुओं ने अपने- अपने घरों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा किया। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को पर्व की बधाई दिया। जबकि शिया समुदाय, अहले हदीस ने शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें