फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा शुद्ध पानी लोग परेशान

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/बढुआगोदाम। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में 2014 में 15 लाख की लागत से बना ओवरहेड टैंक अनुपयोगी साबित हो रहा है। विभागीय लापरवाही यह कि ओवरहेड टैंक लगे सात वर्ष हो गया, लेकिन वार्ड के तीन मोहल्लों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। कार्यदायी संस्था की तरफ से बिछाई गई पाइपलाइन भी ध्वस्त हो चुकी है। आला अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। परेशानहाल मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वार्ड नंबर चार ताजोपुर के मिश्र पूरा, दलित बस्ती और मड़ई मोहल्ले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2014 में 15 लाख की लागत से 25 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया था। तीनों मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई गई। मुहल्लेवासियों की मानें तो पाइप लाइन बिछाने के कुछ माह बाद ही यह ध्वस्त हो गई और ओवरहेड टैंक बनने के सात वर्ष बाद भी उद्घाटन नहीं हो सका। इसके चलते लगभग दो हजार आबादी को शुद्ध पानी नहीं मिल सका। इन तीन मोहल्लों में लगभग सात से आठ इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगे हैं। जिसमें चार खराब पड़े हैं। मोहल्लों में नगर पालिका ने पेयजल के लिए कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई है। चौंकाने वाली बात यह है कि सात वर्ष पहले बने ओवरहेड टैंक की सुधि लेने के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से जहमत तक नहीं उठाई जा सकी। शुद्ध पानी के लिए लोग इधर उधर भटक रहे हैं। आला अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं। अमृत योजना के तहत नगरपालिका क्षेत्र के बेलबसिया, भदेसरा, बकवल तथा परदहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 2018 में 11 करोड़ 50 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। मार्च 2021 में कार्य पूरा हो जाना था। लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है। ऐसे में लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ताजोपुर वार्ड चार में पेयजल समस्या का समाधान कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था के संबंध में जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें