फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले भर में कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। दोपहर में आलम यह है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सुबह 10 बजे से ही धूप तेज हो जा रही है। हालांकि, शाम को थोड़ी राहत रही। सोमवार को बात करें तो जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। जो निकल रहे हैं वह सिर और मुंह ढंक रहे हैं। लगातार पानी पीने के बाद भी लोगों के गले सूख जा रहे थे। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर में दुकानदार भी दुकान का आधा शटर गिराकर आराम फरमाते नजर आए। शाम को धूप कम होने के बाद उन्होंने बाहर का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें