फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सुनील ललित कला अकादमिक के सदस्य नियुक्त होने से लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय क्षेत्र के पुराने कोपा गांव निवासी चन्द्रभान मौर्य के पुत्र डॉ. सुनील मौर्य को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने ललित कला अकादमी का सदस्य नियुक्त किया है। इससे कसबे वासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि डॉ. सुनील के इतनी कम उम्र बड़ी उपलब्धि हासिल करने के पीछे कड़ी मेहनत रही है। सुनील बापू इंटर कॉलेज कोपागंज से हाई स्कूल करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज वाराणसी से किया। इसके बाद फाईन ऑफ आर्ट काशी हिंदू विश्वविद्यालय से किया। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल करने के उपरांत महात्मा कशी विद्यापीठ से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया। इस समय वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में फाईन ऑफ ऑर्ट में एसोसिएट्स प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें