तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लकुरा दलित बस्ती के ग्रामीणों ने लो वोल्टेज आपूर्ति किए जाने के विरोध में सोमवार की शाम चार बजे विद्युत उपखंड द्वितीय मधुबन पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कार्यालय के सामने मधुबन-भैरोपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि गर्मी के बिजली निगम से गांव में लो-वोल्टेज आपूर्ति की गई शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपखंड द्वितीय मधुबन पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मधुबन-भैरोपुर मार्ग को जाम कर सड़क पर बैठ गए। शाम का समय होने के चलते उपखंड पर कोई विभागीय अधिकारी नहीं मिला। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग एक घंटे तक मधुबन-भैरोपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद, उजाला कुमार, सन्नी, भीमल, सत्येन्द्र, विनोद, शैलेश, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, पंकज, मजनू, कल्लू, हरिन्द्र समेत दर्जन भर से ऊपर लोग उपस्थित रहे।