फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा घरों में जाकर चिह्नित कर रहीं मरीज

विज्ञापन
नगर में संचारी रोग को लेकर पोस्टर लगातीं आशा वर्कर।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में संक्रामक बीमारियों को मात देने के दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है। जिसके तहत आशा और स्वास्थ्य विभाग की टीमेें घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसएन दुबे ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, पोषणयुक्त भोजन, शुद्ध पेयजल आदि की महत्ता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण सत्रों में दो वर्ष तक के बच्चों को जेई का टीका भी लगाया जा रहा है। आशा वर्कर्स घरों में जाकर टीबी के सक्रिय मरीज, डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस आदि संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित कर उन्हें उपचार, आनलाइन पंजीकरण और योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि संचारी रोग मच्छरों से फैलने वाला वह संक्रामक रोग है, जो किसी ना किसी रोग जनित वायरस के कारण होता है। मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, एईएस, जेई, कालाजार संक्रामक रोगों के उदाहरण हैं। जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि संचारी रोगों से जागरुकता व साफ-सफाई के माध्यम से ही इससे बचा जा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि जन्म से दो वर्ष तक की आयु तक टीकाकरण जेई बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें