फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित आरोपी के घर चस्पा हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय घोसी पुलिस टीम ने सोमवार को वांछित आरोपी मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासी योगेश राजभर के घर पहुच कर धारा 82 की कार्यवाही करते हुए नोटिस को चस्पा करने की कारवाई की गई। साथ ही पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर लोगो को सूचित किया। स्वाट टीम के निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव व प्रभारी निरीक्षक घोसी समर बहादुर सिंह पर थाना घोसी जनपद मऊ से संबंधित आरोपी योगेश राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी मानिकपुर जमीन हाजीपुर घोसी फरार चल रहे के घर पहुच कर न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी की नोटिस को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर चस्पा किया गया। साथ ही ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय मुख्य द्वार पर एक प्रति चस्पा कर डुगडुगी पिटवा कर मुनादी करा कर उसको जल्द से जल्द हाजिर होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें