मऊ। दिल्ली से आ रही डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान एक अधेड़ यात्री की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन के मऊ जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रेन जनरल बोगी में एक यात्री के शव की सूचना मिली। ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचने पर जीआरपी-आरपीएफ के साथ मंडल चिकित्सा अधिकारी रेलवे पुनीत राव तथा टीईटी राकेश कुमार की मौजूदगी में शव को उतारा गया। डॉक्टर पुनीत राव ने चेक करने पर प्राकृतिक मृत्यु होना पाया। उपनिरीक्षक रविंद्र यादव ने यात्री के पास से जनरल टिकट पाया, आनंद विहार से बेल्थरा रोड का टिकट उसने लिया था। यात्री की पहचान बलिया के नगरा थाना अंतर्गत इंद्रावली मालकौली निवासी अशोक यादव (55) के रूप में हुई है। बताया कि सूचना पर उसके पौत्र रितेश यादव पुत्र संतोष यादव ने बताया कि दादा की तबीयत खराब थी।