फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पासी समाज ने मनाया वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
करहां। पासी समाज की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहां स्थित वैराग्य आश्रम मठ गुरादरी पर वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। दूरदराज से आए पासी समाज के लोगों ने बिजली पासी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ के प्राचार्य सुशील कुमार पासी ने कहा कि बिजली पासी के शौर्य, पराक्रम और वीरता की गाथा पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है। अपने वीरता से उन्होंने कई युद्ध जीतकर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया था। कार्यक्रम को डायट प्रवक्ता आजमगढ़ चंद्रशेखर पासी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बिरजू पासी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान माधव पासी, चंदन पासी, पूर्व प्रधान दिनेश पासी, अजय पासी, आशीष पासी, राजू पासी, दूधनाथ पासी आदि शामिल रहे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें