फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदहां : आकर्षण का केंद्र बनी राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित लक्ष्मी पू
विज्ञापन
पिपरीडीह। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में लक्ष्मी पूजा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकर्षक झांकी के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। श्री राधेकृष्ण और गोपियों के परिधान में सुशोभित बाल कलाकारों ने शिव तांडव, राधा कृष्ण नृत्य के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रास लीला में डांडिया की धुन पर नृत्य किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर संतोष गुप्ता, पिंटू गुप्ता, आर्यन, बिपुल प्रजापति, महामंत्री गोलू शुभम, चंदन मनीष राहुल, शिवंम, निरांचल, गुलशन, आशीष, लालू,विशाल, सोनू, सौरभ गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें