फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसिया-जयरामगिरी मार्ग अधर में लटका

विज्ञापन
धर में पड़ा मधुबन -परसिया मार्ग में सीसी रोड निर्माण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। परसिया-जयरामगिरी मार्ग का कार्य अधर में लटक गया है। कार्यदायी संस्था ने मार्ग पर गिट्टी बिछा कर काम बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग नहीं बनने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत दुबारी से होकर परसिया जयराम गिरी तक 14 किलोमीटर मार्ग बलिया जिले की सीमा को जोड़ता है। कार्यदायी संस्था ने दो जगहों पर सीसी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। चार माह से सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है। इससे मार्ग पर आवागमन में बाधा आ रही है। मधुबन-दुबारी-परसिया मार्ग पर सिर्फ एक लेयर पिच करके निर्माण कार्य तीन माह पूर्व हो चुका है लेकिन दुबारी-कालीचौरा से रतनपुरा तक आठ सौ मीटर और मित्तुपुर मोड़ से हरिजन बस्ती तक दो सौ मीटर होने वाले सीसी और नाली का निर्माण कार्य अधर में है। प्रधान कुंवर श्याम नारायण सिंह, प्रधान सपन कन्नौजिया, प्रधान सतेंद्र यादव, प्रधान राजेश प्रजापति, लालबहादुर गौतम, शिव मूरत सहानी ने कहा कि सड़क निर्माण अधूरा पड़ा रहने से आने जाने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अविलंब पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें