फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्धारित स्थान पर लगेंगे पंडाल, मंदिरों के आसपास रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आगामी त्योहार दशहरा, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन व भरत मिलाप को लेकर जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ नहीं करने, निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने, एवं निर्धारित स्थान पर पंडाल स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मंदिरों में भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुलिस, महिला पुलिस एवं पीएसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी। मूर्ति विसर्जन के दिनों में डायवर्जन के स्थान पर भी पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी तथा नो एंट्री वाली एरिया में किसी भी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अनवरत बिजली आपूर्ति करने, विसर्जन के दिन रास्तों की साफ सफाई एवं जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने, टूटी नाली ठीक करने, खुली नालियों को ढकने, नो एंट्री के बाद वाहनों का नो एंट्री में प्रवेश न करने, सुअरों को बाड़ों में रखने, जुलूस वाले मार्ग पर बिजली के तारों को ऊंचा करने, शीतला मंदिर में साफ सफाई एवं महिला पुलिस की पर्याप्त उपलब्धता तथा वाहनों के पार्किंग के लिए यातायात पुलिस की व्यवस्था जैसी अनेक मांगों से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को जुलूस के रास्तों का स्वयं निरीक्षण करते हुए, अगर कोई समस्या हो तो उसे तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें