फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। धान खरीद की समय सीमा बढाए जाने के बाद भी किसानों को इसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। जिले के कई खरीद केंद्रों से खरीदे गए धान का उठान नहीं हो सका है। जबकि कई क्रय केंद्रों पर बोरा तो है, लेकिन आनलाइन रिसीव नहीं होने से खरीद बंद हे। इससे किसान लौट रहे हैं। अभी तक 8873 किसानों से 39691.837 एमटी धान खरीद हो सकी है। धान खरीद के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। धान खरीद की समय सीमा सात मार्च तक बढ़ तो गई है लेकिन अधिकारियों के मनमानी रवैये से किसान मुश्किल में हैं। किसी क्रय केंद्र के गोदाम भरे हैं तो कहीं बोरा तो है लेकिन आनलाइन रिसीविंग नहीं हुई है। इससे क्रय केंद्र खुला तो है लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। जिले को 41200 एमटी का खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद समय सीमा में सिर्फ चार दिन शेष हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो सकी हैं। अब तक 8873 किसानों से 39691.837 एमटी धान खरीद हो सकी है। जबकि करीब 9235 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अमिला : दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बेला कसैला निवासी किसान आलोक यादव ने बताया कि वह 12 दिन से विपणन गोदाम पर धान से भरी ट्राली लेकर मौजूद है लेकिन अभी तक खरीद नहीं हुई। जबकि आरएफसी अधिकारी आजमगढ़ ने सप्ताहभर पहले शिकायत पर खड़ी सभी ट्रालियों पर स्वयं मार्किंग की थी। विपणन निरीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम से धान उठान हो रहा है। जो शेष बचा है वह भी तौल हो जाएगी। रानीपुर : क्षेत्र के धर्मसीपुर सहित कई क्रय केंद्रों पर बोरा तो है, लेकिन बोरा की आनलाइन रिसीव नहीं हो सकी है। इससे धान खरीद बंद है। अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि किसानों से हर हाल में धान खरीद की जानी है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें