फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो बेकाबू बस की टक्कर से पलटी, 15 घायल, चार की हालत गंभीर

Thu, 10 Aug 2023 05:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक बेकाबू बस ने स्कूली बच्चों से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 15 छात्र घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक बेकाबू बस ने स्कूली बच्चों से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 15 छात्र घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पहसा की तरफ स्थित एक स्कूल की छुट्टी होने पर ऑटो में सवार होकर 15 बच्चे मऊ की तरफ आ रहे थे। सिकिटिया ओवरब्रिज के पास पहसा से मऊ की तरफ जा रही बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार घायल बच्चों की चीखपुकार सुनकर मौके पर लोग जुटे।

लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं हादसे के बाद आरोपी बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस से सभी घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। यहां चार बच्चों को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद से घायल छात्रों के परिजनों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें