नाइट टूर्नामेंट में विजयी टीम को ट्राफी देते नपाध्यक्ष अरशद जमाल:सोर्स स्वय
नगर के चांदपुरा स्थित खेल मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार रात ओसामा इलेवन पहाड़पुरा और प्रेमा राय के बीच खेला गया।
मैच में ओसामा इलेवन पहाड़पुरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रेमा राय की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने विजेता टीम ओसामा इलेवन पहाड़पुरा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।
खेल स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक है। इस अवसर पर सरफराज अहमद, शकील, जमशेद अहमद, राशिद रौशन आदि शामिल रहे।