प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रेसवार्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प?
- फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने संगठित अपराध करने पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है। उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। राज्यमंत्री ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा करके दिखाया, समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बोले कि मैं जिले में मुख्यमंत्री के आदेश पर 100 दिन के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत यहां आया हूं। बोले कि इस सरकार में योजनाओं का लाभ किसी धर्म विशेष को नहीं बल्कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, वहीं 22 निर्माणाधीन है। बोले कि प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध करने वालो को खत्म कर दिया।
वहीं मऊ पुलिस द्वारा महज 4 घंटे में सबसे बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की सराहना की। बताया कि पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला प्रदेश पूरे जिले में एक मात्र प्रदेश है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिलाधिकारी अरुण कुमार, एसपी अविनाश पांडेय, एडीएम भानू प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, सीओ नगर धनंजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।