फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 प्रतिशत ही हो सका अमृत सरोवरों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समय बीतने के बाद भी लगभग 40 प्रतिशत ही अमृत सरोवरों का निर्माण हो सका है। शासन की तरफ से मेरी माटी, मेरा देश के तहत सभी अमृत सरोवरों पर नौ अगस्त तक शिलापट्ट लगाने का निर्देश है। विभाग की तरफ से अब तक 311 के सापेक्ष 188 अमृत सरोवराें का ही निर्माण कार्य पूरा किया जा सका है। जिले में 311 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाना है। शासन की तरफ से अगस्त तक अमृत सरोवरों को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। इसी बीच शासन की तरफ से मेरी माटी, मेरा देश के तहत सभी अमृत सरोवरों पर नौ अगस्त तक शिलापट्ट लगाकर काम पूरा किया जाना था। लेकिन 188 अमृत सरोवर का ही कार्य पूरा हो पाया है। यही नहीं अभी अमृत सरोवरों पर शिलापट्ट लगाने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। अमृत सरोवरों की खोदाई के बाद उसकी तलहटी में वाटर रिचार्जिंग सिस्टम बनाना है। जिससे सरोवर और आसपास के भूगर्भ का जलस्तर संतुलित रहे।
विज्ञापन

यहां पक्की सीढ़ियां, किनारों पर बैठने के लिए सीमेंटेंड बेंच, पाथ-वे निर्माण, स्ट्रीट लाइट और पौधरोपण होना है। अधिकारियों की मानें तो बरसात होने के चलते निर्माण कार्य पूरा होने में समस्या आई है।
विज्ञापन

इस बाबत डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक का कहना है कि बरसात के चलते समस्या आ रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें