मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी टीम द्वारा किया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त वाहन विक्रेताओं (डीलरों) को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वाहन से संबंधित डीलर प्वांइट रजिस्ट्रेशन, फैंसी नंबर के आरक्षण तथा अटैचमेंट, अप्लीकेशन नंबर, ऑनलाइन ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना तथा नवीनीकरण के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही डीलरों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर आरटीओ आजमगढ़ रामवृक्ष सोनकर ने बताया कि वाहनों का पंजीकरण ऑनलाइन करने के लिए ऑटो डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था में ऑटो डीलर को ही नए वाहनों का पंजीकरण करना है। वाहनों का नंबर भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर डीबीए मु. रेयाज फारूकी सहित काफी संख्या में वाहन विक्रेता उपस्थित रहे।