मऊ। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए तैयार की गई वेबसाइट को जारी करते हुए सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों व प्रधानाचार्य को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने दी।