स्थानीय कस्बा स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में आयोजित 9 दिवसीय आदि शक्ति महायज्ञ के चौथे दिन मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सद्गुरु जी महाराज ने कहा कि संपूर्ण धरा पर आदर्शवादी यदि बनना है तो भगवान राम की तरह बनना चाहिए। भगवान राम की तरह कोई आदर्शवादी नहीं था, जिन्होंने अपने आदर्श को स्थापित करने के लिए समस्त परिवार राज्य पाठ को छोड़कर जंगल में चले गए। कहा कि हमें आपस में प्रेम पूर्वक रहना चाहिए। हमेशा जीवन में एक दूसरे की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने प्रति दिन सुबह योग करने को कहा। संवाद