फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: एक माह के दुधमुंहे बच्चे को कुत्ते ने किया जख्मी, मौत से पूरे गांव में मातम

Sun, 26 Sep 2021 10:12 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी धूस के पुरवा में एक माह के बच्चे को कुत्ते ने नोच लिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुधमुंहे बच्चे की मौत से पूरे गांव में मौतम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस आंगन में बच्चे की किलकारी गूंज रही थी, वहां अब मातम का माहौल बन गया है। एक कुत्ते द्वारा बच्चे को जख्मी करने के कारण यह माहौल बन गया। कुत्ते ने घर के बाहर सो रहे दुधमुंहे मासूम को शिकार बना लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी धूस के पुरवा गांव की है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन



दुबारी धूस का पुरवा गांव निवासी सुनीता पत्नी संतोष सुबह लगभग छह बजे अपने एक माह के बेटे को घर के दरवाजे के पास खाट पर सुला कर किसी काम से पड़ोसी के यहां चली गई। उस समय वहां कोई नहीं था। इसी दौरान एक कुत्ता आया और बच्चे को मुंह में दबा कर भाग गया। कुछ दूर जाने के बाद कुत्ते ने बच्चे के सिर और शरीर को लहूलुहान कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

उधर, सुनीता लौट कर आने पर बच्चे को गायब देख कर परेशान हो गई। पहले उसने खुद खोजा और न मिलने पर शोर मचाया। इसके बाद परिवार और गांव के लोग जुटे और खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर बच्चे का लहूलुहान शव मिला। यह देखकर बच्चे की मां रो-रोकर बेहाल हो गई। संतोष को चार बेटियों के बाद यह बेटा हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें