फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंद थी हाईवे की एक लेन, दूसरी लेन पर आमने सामने दो ट्रेलरों में टक्कर, तीन की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोहरीघाट। कादीपुर गांव के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बुधवार की रात 11 बजे दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गईं। घटना में दोनों चालक सहित तीन की हालत नाजुक है। सरयू पर निर्माणाधीन पुल की दूसरी लेन पर काम चलने से केवल एक ही लेन चालू है। पुल की एक लेन पर निर्माण कार्य चलने से मऊ से गोरखपुर और गोरखपुर से मऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर आपस में टकरा गए, इसमें दोनों ट्रेलर के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में मिर्जापुर जनपद के पसया डकनापुर रोड निवासी चालक किसुन कुमार (40) पुत्र मूलचंद, खलासी महेश कुमार (28) निवासी डकनापुर चुनार जनपद मिर्जापुर सहित दूसरी ट्रेलर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहुंची पुलिस ने तीनों को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें