फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के लालनपुर में बुधवार को ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लालनपुर गांव में आमने सामने आटो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार कन्हैया (17) पुत्र पुनवासी निवासी बेलागदयान पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया।संवाद